हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में whatsapp का बहुत इस्तेमाल करते हैं और यह बहुत उपयोगी भी है, लेकिन क्या आप व्हाट्सएप के बारे में ये 10 चौंकाने वाले तथ्य जानते हैं? अगर नहीं, तो चलिए मैं आपको बताता हूँ। मैं आपको बताऊंगा कि व्हाट्सएप ने अपने शुरुआती दिनों से लेकर अब तक कितनी तरक्की की है। मुझे उम्मीद है कि आपको आज की जानकारी पसंद आएगी। अगर पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि वे भी व्हाट्सएप के बारे में इन चौंकाने वाले तथ्यों को जान सकें।
नंबर 1
व्हाट्सएप को दुनिया भर के 3 अरब लोग इस्तेमाल करते हैं, आप सोच रहे होंगे कि इसमें चौकने वाली बात क्या है लेकिन तब आप सोच में पड़ जाएंगे जब आपको पता चलेगा कि दुनिया में तो सिर्फ 8.3 अरब लोग रहते हैं जिनमें से 3 करोड़ सिर्फ व्हाट्सएप के ही यूजर हैं।
नंबर 2
क्या आप जानते हैं कि आप WhatsApp पर खुद को भी संदेश भेज सकते हैं? जी हाँ, बिल्कुल सही, आप WhatsApp पर खुद को संदेश भेज सकते हैं। मैं भी इसका इस्तेमाल अपने मोबाइल से लैपटॉप या कंप्यूटर पर दस्तावेज़ और लिंक एक्सेस करने के लिए करता हूँ, यह बहुत उपयोगी है।
नंबर 3
क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे गए संदेश एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं? शायद आपको एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड का मतलब नहीं पता होगा, तो चलिए मैं आपको बताता हूँ। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड का मतलब है कि आपके द्वारा भेजा गया संदेश आपके अलावा कोई और नहीं देख सकता, यहां तक कि हैकर्स भी नहीं। इतना ही नहीं, व्हाट्सएप कंपनी भी आपके संदेश को नहीं पढ़ सकती।
नंबर 4
आजकल व्हाट्सएप फेसबुक के अधीन है, यानी मेटा कंपनी व्हाट्सएप की मालिक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सएप को फेसबुक ने 2014 में 19 अरब डॉलर यानी 1.14 लाख करोड़ रुपये में खरीदा था, जो उस समय का सबसे बड़ा सौदा था और इसमें 4 अरब डॉलर नकद और शेष 15 अरब डॉलर के शेयर शामिल थे।
नंबर 5
क्या आपको पता है व्हाट्सएप को बनाने से पहले व्हाट्सएप के फाउंडर गए थे जॉब मांगे फेसबुक कंपनी में पर वहां उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था, इसका खामियाजा उन्हें भुगतान पड़ा क्योंकि बाद में इन्होंने व्हाट्सएप बनाया जिसे फेसबुक को काफी रकम देके खरीदना पड़ा.
नंबर 6
आज हर एंड्रॉइड फोन में इंस्टॉल रहने वाला व्हाट्सएप सिर्फ बनाया गया था आईफोन यूजर्स के लिए, जी हां अपने बिल्कुल सही सुना सुरुआत में व्हाट्सएप को आईफोन के लिए बनाया गया था, उसके बाद इसे एंड्रॉइड के लिए बनाया गया।
नंबर 7
आज जो व्हाट्सएप हम फ्री में इस्तमाल करते हैं वो सुरुआत में यूजर्स से सब्सक्रिप्शन फीस चार्ज करता है सुरुआत में व्हाट्सएप यूजर्स से पैसे लेता था, यह पहले एक पेड ऐप था।
नंबर 8
व्हाट्सएप की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं की रोजाना करीब 140 बिलियन मैसेज भेजे जाते हैं व्हाट्सएप के यूजर द्वारा और हर सेकेंड 10 लाख से ज्यादा।
नंबर 9
सुरुआति समय में व्हाट्सएप एक मैसेजिंग ऐप ना होकर एक स्टेटस अपडेट ऐप था लोग इसका इस्तेमाल अपने स्टेटस को शेयर करने के लिए करते थे जैसा कि आज भी हम करते हैं और बाद में ये एक फुल-फ्लेज्ड मैसेजिंग ऐप में बदल गया।
नंबर 10
अब आप व्हाट्सएप में ना सिर्फ मैसेज भेज सकते हैं बल्की टेलीग्राम की तरह चैनल भी बना सकते हैं।
अवश्य पढ़ें
-> BRICS क्या है? भारत की अगुआई में डॉलर को चुनौती देने वाला ग्लोबल ग्रुप
->Mother full form for children


