आज हम इस पोस्ट में अंग्रेजों के बारे में चर्चा करेंगे कि वो कौन सा देश था जिसपर अंग्रेजों ने सबसे पहले कब्ज़ा किया था।
1490 से 1600 के बीच यूरोपीय देश दुनिया की नई जगहों की खोज में लगे थे, इंग्लैंड ने भी स्पेन और पुर्तगाल की तरह समुद्री मार्गों से विस्तार करना शुरू किया।
अंग्रेजो द्वारा कब्ज़ा किया गया पहला देश आयरलैंड था।
1171 में इंग्लैंड के राजा हेनरी द्वितीय ने आयरलैंड पर आधिकारिक नियंत्रण स्थापित किया, यही से ब्रिटिश उपनिवेशवाद की शुरुआत मानी जाती है।
और फिर आयरलैंड पर कब्ज़ा करने के बाद अंग्रेज़ों ने अमेरिका, अफ़्रीका और एशिया की ओर ध्यान देना शुरू किया।
1600 में बनी ईस्ट इंडिया कंपनी ने इंग्लैंड को एशिया में मजबूत बनाया खास कर भारत में।
कहा जाता है एक समय ऐसा भी था जब अंग्रेजों के साम्राज्य में कभी सूरज नहीं डूबता था।
1921 में लंबे संघर्ष के बाद आयरलैंड को आंशिक स्वतंत्रता मिली, और 1949 में यह पूरी तरह स्वतंत्र गणराज्य बन गया।
आशा करता हूं आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी होगी, रोजाना इसी तरह की जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट faltukhabar.com पर विजिट कर सकते हैं, धन्यवाद।