दुनिया का सबसे गहरा महासागर कौन सा है?

आज हम दुनिया के सबसे गहरे महासागर के बारे में जानेंगे और साथ-साथ ये भी जानेंगे कि ये कितना बड़ा और गहरा है।

दोस्तों दुनिया का सबसे गहरा महासागर प्रशांत महासागर है।

इसकी सबसे गहरी जगह मारियाना ट्रेंच है जिसे माना जाता  है कि यह दुनिया की सबसे गहरी जगह है।

अगर इसकी गहराई की बात करें तो यह लग्भग 10,984 मीटर यानि कि 36,026 फीट है।

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इसमे एक पूरा माउंट एवरेस्ट समा सकता है क्योंकि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8,849 मीटर है।

प्रशांत महासागर पश्चिम में एशिया और ऑस्ट्रेलिया, पूर्व में उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, उत्तर में आर्कटिक महासागर और दक्षिण में अंटार्कटिक क्षेत्र के बीच स्थित है।

ये क्षेत्रफल की दृष्टि से भी दुनिया में सबसे बड़ा महासागर है क्योंकि इसका क्षेत्रफल 155 मिलियन वर्ग किलोमीटर से भी अधिक है।

दोस्तों यह इतना बड़ा है कि यह पृथ्वी में मौजुद आधे पानी को अपने अंदर समेटे हुए है।

आशा करता हूं कि आपको जानकारी अच्छी  लगी होगी अगर अच्छी लगी है तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।