
अभी हाल में कुछ दिनों से मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम विवादों में चल रही है पर ऐसा क्यों है क्या कहा है उन्होंने ऐसा जिसके चलते लोग उनसे नफरत कर रहे हैं ये सब हम आज के इस पोस्ट में आपको जानकारी देंगे।
10 जनवरी 2026 को, आपकी अदालत का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें मैरी कॉम यह कहती नजर आईं कि उनके पति के. ओनलर कॉम ने आज तक एक रुपया भी नहीं कमाया है और सिर्फ एक महिला की कमाई पर जीते हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किस तरह का बलिदान, गलियों में फुटबॉल खेलने वाले सुनील छेत्री नहीं बन सकता हैं। उनका मानना है कि उनके पति ने जीवन में उनके लिए कुछ नहीं किया और सिर्फ उनकी कमाई पर ही जिए।
इसी बीच, उन्होंने अपने पति ओन्लर कॉम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह धोखेबाज हैं और उन्होंने रिश्ते में ईमानदारी नहीं निभाई। इसके पलटवार में , उनके पति का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते हैं कि उन्होंने कभी धोखा नहीं दिया, बल्कि उन्होंने ये बताया कि 2013 में मैरी कॉम का अकादमी के एक जूनियर बॉक्सर के साथ अफेयर था । इसके साथ ही उन्होंने उनके ऊपर लगाए चोरी के आरोप के ऊपर कहते हैं कि अगर मैंने चोरी की है, तो मेरे खिलाफ केस दर्ज करें और मेरा बैंक बैलेंस भी चेक करें।
सोशल मीडिया पर चल रहे इस विवाद को लेकर लोग कह रहे हैं कि मैरी पर बनी बायोपिक नहीं बननी चाहिए थी, दर्शकों के साथ धोखा हुआ है, फिल्म में उनके और उनके पति के बीच जो प्यार दिखाया गया है, वह असल जिंदगी में नजर नहीं आता। इसके साथ ही समय रैना कि एक बात खूब वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी के जीवित रहते उस पर बायोपिक नहीं बनानी चाहिए, कौन जाने, भविष्य में उनसे कोई गलती हो जाए।
मैरी कॉम के बारे में
मैरी कॉम एक भारतीय बॉक्सर हैं मैरी कॉम का पूरा नाम मांगते चुंगनेइजंग मैरी कॉम है इनका जन्म 24 नवंबर 1982 में हुआ था, ये मणिपुर राज्य की रहनेवाली हैं, इन्हें इनके सफल बॉक्सिंग करियर को लेकर जाना जाता है क्यों कि इनहोन अपने बॉक्सिंग करियर में 6 बार वर्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती, 2012 लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता, 2014 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता और 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता।
इसके अलावा इन्हें पद्म विभूषण (भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान), पद्म भूषण, पद्म श्री, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चूका है।

Thats content are good
great news