आज के समय में आप राज्य बदलिए, चीजों के नाम भी उसके साथ बदल जाते हैं, ऐसे में आपके दिमाग में कभी ये सवाल आया कि भारत में जिसे हम गंगा मां के नाम से जानते हैं, बांग्लादेश में किस नाम से जानी जाति है।
नहीं ना तो चलिए हम आपको बताते हैं, हमारी गंगा मां को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है।
गंगा नदी का उद्गम स्थल गंगोत्री ग्लेशियर है,यहाँ से निकलने वाली धारा को भागीरथी नदी कहा जाता है। इसके बाद यह देवप्रयाग में अलकनंदा नदी से मिलती है। इन दोनों नदियों के संगम के बाद इसका नाम गंगा पड़ता है।
भारत की सबसे लंबी नदी गंगा नदी है इसकी लंबाई भारत में लगभग 2,525 किमी है।
यह पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश में प्रवेश करती है और उसके बाद इसका नाम बदल जाता है।
गंगा नदी को बांग्लादेश में "पद्मा नदी" के नाम से जाना जाता है।