यह ट्रेन नहीं, चलता-फिरता 5-स्टार होटल है — जानिए महाराजाज़ एक्सप्रेस की शाही दुनिया

यह ट्रेन नहीं, चलता-फिरता 5-स्टार होटल है — जानिए महाराजाज़ एक्सप्रेस की शाही दुनिया

5-स्टार होटल से कम नहीं है यह ट्रेन।
ज़रा सोचिए—अगर 5-स्टार होटल की सारी सुख-सुविधाएँ आपको एक ट्रेन में ही मिल जाएँ, तो अनुभव कैसा होगा?
इसकी कल्पना करना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि अब तक हमने ट्रेनों को उस नज़र से कभी देखा ही नहीं।

लेकिन भारत में एक ऐसी भी ट्रेन है, जो अपने आप में पूरा 5-स्टार होटल है।
जी हाँ, आपने बिल्कुल सही सुना—इस शाही ट्रेन का नाम है महाराजाज़ एक्सप्रेस।

महाराजाज़ एक्सप्रेस को दुनिया की सबसे लग्ज़री ट्रेनों में गिना जाता है। इसमें यात्रियों को वे सभी सुविधाएँ मिलती हैं, जो किसी 5-स्टार होटल में होती हैं।

किराया(Rent)

अगर किराए की बात करें तो:

इसका किराया लगभग ₹4 लाख से ₹20–25 लाख प्रति व्यक्ति तक जाता है।

सबसे सस्ता पैकेज 3–4 दिनों के लिए लगभग ₹4 लाख से शुरू होता है।

वहीं Presidential Suite का किराया ₹20–25 लाख तक हो सकता है।

महाराजाज़ एक्सप्रेस के मुख्य रूट्स(Main routes of Maharajas Express)

Heritage of India (6 रात / 7 दिन)

दिल्ली → जयपुर → सवाई माधोपुर (रणथंभौर) → फतेहपुर सीकरी → आगरा → ओरछा → खजुराहो → वाराणसी → दिल्ली

Indian Panorama (6 रात / 7 दिन)

दिल्ली → जयपुर → सवाई माधोपुर → फतेहपुर सीकरी → आगरा → ओरछा → खजुराहो → वाराणसी → दिल्ली

Treasures of India (3 रात / 4 दिन)

दिल्ली → आगरा → रणथंभौर → जयपुर → दिल्ली

Gems of India (3 रात / 4 दिन)

दिल्ली → आगरा → रणथंभौर → जयपुर → दिल्ली

Indian Splendour (6 रात / 7 दिन)

दिल्ली → आगरा → रणथंभौर → जयपुर → बीकानेर → जोधपुर → उदयपुर → मुंबई

Jewels of India (3 रात / 4 दिन)

दिल्ली → आगरा → जयपुर → दिल्ली

ट्रेन में कितने डिब्बे होते हैं?(How many coaches are there in a train?)

महाराजाज़ एक्सप्रेस में कुल मिलाकर लगभग 23 डिब्बे होते हैं, जिनमें शामिल हैं:

14–15 लग्ज़री केबिन कोच

2 रेस्टोरेंट कोच – Mayur Mahal और Rang Mahal

1 बार व लाउंज कोच

1 पैंट्री कोच

अन्य सर्विस व पावर कोच

महाराजाज़ एक्सप्रेस में मिलने वाली सुविधाएँ

रहने की सुविधाएँ

आरामदायक बेड, सोफ़ा और ड्रेसिंग टेबल

Attached लक्ज़री बाथरूम

24×7 AC और हीटर

खाना-पीना

2 फाइन-डाइन रेस्टोरेंट

भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजन

विशेष डाइट की सुविधा

सर्विस

हर केबिन के लिए Personal Butler

24×7 रूम सर्विस

लॉन्ड्री और हाउसकीपिंग

टूर और मनोरंजन

हर स्टॉप पर गाइडेड टूर

सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य

शाही स्वागत (Royal Welcome)

अन्य सुविधाएँ

Wi-Fi

LED TV और म्यूज़िक सिस्टम

CCTV सुरक्षा

मेडिकल असिस्टेंस

आशा करता हूँ कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर यह पोस्ट अच्छी लगी हो, तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें। धन्यवाद! 🙏

Share this article:

Facebook Twitter WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *