WhatsApp पर ये मैसेज भेजना पड़ सकता है भारी, जानिए क्यों
WhatsApp पर ये मैसेज भेजना पड़ सकता है भारी, जानिए क्यों
क्या आप भी व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं तो जान लीजिए ये बातें नहीं तो जाना पड़ सकता है जेल।
आज के डिजिटल दौर में WhatsApp हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। मैसेज भेजना, फोटो-वीडियो शेयर करना या ग्रुप में बातें करना बहुत आम हो गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि WhatsApp पर की गई एक छोटी-सी गलती आपको कानूनी परेशानी में डाल सकती है?
अगर आप भी बिना पुष्टि किए फेक न्यूज़ फैलाते हैं या उसे शेयर कर देते हैं, तो आप कानूनी परेशानी में फँस सकते हैं।
फेक न्यूज़ और अफवाह फैलाना
अगर आप भी WhatsApp पर किसी दुश्मन को जान से मारने की धमकी देते हैं या किसी को ब्लैकमेल करते हैं, तो यह सीधा अपराध है। आपके मैसेज का कोई भी स्क्रीनशॉट लेकर आपको जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाया जा सकता है।
धमकी भरे मैसेज
अगर आप भी अश्लील कंटेंट या बिना अनुमति किसी की निजी तस्वीर साझा करते हैं, या फिर मॉर्फ की हुई फोटो शेयर करते हैं, तो यह आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत गंभीर अपराध है। इसमें जेल और भारी जुर्माना दोनों हो सकते हैं।
अश्लील फोटो या वीडियो शेयर करना
WhatsApp ग्रुप में किसी व्यक्ति के बारे में झूठी बातें फैलाना, उसकी छवि खराब करने वाले मैसेज कानूनी रूप से मानहानि के दायरे में आता है।
अश्लील किसी की मानहानि (Defamation)
धर्म, जाति, भाषा या देश के खिलाफ नफरत फैलाने वाले मैसेज पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर सकती है। कई मामलों में गिरफ्तारी तक हो चुकी है।
देश विरोधी या नफरत फैलाने वाला कंटेंट
आशा करता हूँ आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर यह जानकारी आपको उपयोगी लगी हो, तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ भी ज़रूर शेयर करें। धन्यवाद।