22 जनवरी से पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

22 जनवरी से पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

हाल ही में आपने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के बारे में बहुत सी नई बातें सुनी होंगी, लेकिन आज हम आपको पूरी जानकारी देंगे जिसमें हम आपको बताएंगे कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन निर्धारित समय पर कब से चलना शुरू होगी, इसका किराया कितना होगा और गंतव्य तक पहुंचने में कितना समय लगेगा और भी बहुत कुछ।

17 जनवरी 2026 को नई बंदे भारत स्लीपर ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा से लॉन्च किया था।

यह ट्रेन गुवाहाटी (कामाख्या)-हावड़ा के बीच चलने के लिए लॉन्च की गई है, ये ट्रेन करीब 972 किमी की लंबी यात्रा तय करेगी वो भी सिर्फ 14 घंटे के अंदर।

ये ट्रेन करीब 6:15 बजे शाम को कामाख्या स्टेशन से निकलेगी सुबह 8:15 बजे को हावड़ा पहुंचेगी।

अगर टिकट की कीमत की बात करें तो 3855rs होगा Tier1-AC के लिए और 3145Rs Tier-2AC के लिए और 2435Rs Tier-3AC के लिए.

कामाख्या से हावड़ा के बीच ये 13 स्टॉपेज पर रुकेगी जिसमें शामिल हैं (रंगिया, न्यू बोंगाईगांव, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूच बिहार, जलपाईगुड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, अलुआबारी रोड, मालदा टाउन, न्यू फरक्का, अजीमगंज, कटवा, नबद्वीप धाम और बंदेल) ये सभी स्टेशन हैं।

नए बंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच हैं जिनमें शामिल हैं 11 टियर-3एसी कोच 4टू टियर एसी और 1 टियर1-एसी कोच, जिसका कुल मिलाकर 823 यात्रियों के बैठने की क्षमता है।

22 जनवरी 2026 से नई बंदे भारत स्लीपर ट्रेन सुचारु रूप से अपने समय सारणी के हिसाब से चलने लगेगी।

आशा करता हूं कि आपको जानकारी अच्छी लगी होगी अगर अच्छी लगी है तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद।