किसने बनाया था भारत का पहला नक्शा ?

आज के इस आधुनिक युग में नक्शा बनाना बहुत आसान हो गया है।

आज के समय में सैटेलाइट्स के माध्यम से हम जिस स्थान का चाहते हैं वहां का सटीक नक्शा बना सकते हैं, वो भी बिना किसी गलती के।

पर जब आधुनिक मशीन का आविष्कार नहीं हुआ था तब उस समय में नक़्शे कैसे बनाये जाते थे और भारत का पहला नक्शा कैसे बना था।

भारत का पहला नक्शा जेम्स रेनेल ने बनाया था, जेम्स रेनेल एक ब्रिटिश भूगोलवेत्ता थे, उनके द्वार बनाए गए इस मैप में कुछ कमियां थी पर फिर भी उन्होंने नक्शा बनाया था इसलिए उन्हें भारत का पहला नक्शा बनाने का श्रेय दिया जाता है।

कुछ स्रोतों के हिसाब से ग्रीक के शासक सिकंदर ने करीब 300 ईसा पूर्व एराटोस्थनीज को भारत का नक्शा बनाने को कहा था, लेकिन आज के समय में वो उपलबध नहीं है।

इसी कारण से जेम्स रेनेल को भारत का पहला नक्शा बनाने का श्रेय दिया जाता है।